एनआईटी उत्तराखंड में 2024-25 स्नातक बैच का सफल कैंपस प्लेसमेंट छात्रों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड (एनआईटी उत्तराखंड) ने 2024-25 स्नातक बैच के कैंपस प्लेसमेंट की घोषणा करते हुए बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस वर्ष छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से आकर्षक पैकेज पर चयनित किया गया है। संस्थान के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेक्शन की मेहनत और उद्योग जगत के सहयोग से छात्रों को बेहतर अवसर प्राप्त हुए। इस वर्ष का सर्वाधिक पैकेज ₹17 लाख प्रति वर्ष रहा,जबकि औसत पैकेज ₹9 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया। कोर शाखाओं के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सत्यव्रत,बी.टेक इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के अपूर्व चौहान और बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग के राहुल कुमार को मेकॉन लिमिटेड में ₹14.87 लाख प्रतिवर्ष पैकेज पर नियुक्ति मिली। इसके अलावा,कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पांच छात्रों को बीईएल में ₹12.5 लाख प्रतिवर्ष पर चयनित किया गया। सबसे बड़ा पैकेज कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र अमन भट्ट को मिला,जिन्हें ऑप्टिम इंडिया में ₹17 लाख प्रतिवर्ष के पैकेज पर चयनित किया गया। कोर इंजीनियरिंग शाखाओं ने विशेष उपलब्धियां हासिल कीं।मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने 70 प्रतिशत और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ने 77.5 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किए। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार,बैच के लगभग 60 प्रतिशत छात्रों ने अपनी शाखाओं से संबंधित कोर कंपनियों में जगह बनाई। भर्ती करने वाली प्रमुख कंपनियों में सैमसंग आरएंडडी,एल एंड टी,कैपजेमिनी,इंफोसिस,एचसीएल टेक्नोलॉजीज,मेकॉन लिमिटेड,ऑप्टिम,बीईएल,डिक्सन टेक्नोलॉजीज,एमएक्यू सॉफ्टवेयर और एनवीडिया शामिल रहीं। एनआईटी उत्तराखंड के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेक्शन के प्रोफेसर डॉ.हरिहरन मुथुसामी ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और संस्थान की प्लेसमेंट टीम के प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योग जगत से संबंध और मजबूत किए जाएंगे और आने वाले समय में और बड़ी सफलताएं मिलेंगी।
Spread the love