श्रीनगर में मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश महापौर ने दिलाई शपथ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज गुरुवार 25 सितम्बर 2025 को नगर निगम श्रीनगर द्वारा एक घंटा,एक साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर आरती भंडारी ने नगर निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद गोला पार्क में उपस्थित नागरिकों को महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर में विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई,जिसमें लगभग 1500 वॉलेंटियर्स,विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं,अध्यापकगण,नगर निगम के पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।सभी ने हाथ से हाथ जोड़कर हाथ से हाथ मिलाएं,स्वच्छता अपनाएं का संदेश दिया।महापौर आरती भंडारी ने नागरिकों से अपील की कि वे गंदगी न फैलाएं,कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर डालें,पॉलिथीन का प्रयोग न करें और घर पर ही सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ श्रीनगर,स्वस्थ श्रीनगर,सुंदर श्रीनगर तभी संभव होगा जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार,पार्षद अंजना,विजय चमोली,प्रवेश चमोली,धर्म सिंह रावत,नरेंद्र रावत,सुमित बिष्ट,आशीष नेगी,राजकुमार सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Spread the love