पाबौ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मचाया धमाल
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में 26 से 28 सितम्बर तक आयोजित प्रारंभिक शिक्षा की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पाबौ विकासखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।राजकीय जूनियर हाईस्कूल गिन्ठाली की छात्रा सोनाक्षी ने गोला फेंक में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता,जबकि चक्का फेंक में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा आयुषी ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। दोनों छात्राएं अब 13 अक्टूबर से देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी।जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में गिन्ठाली विद्यालय से कुल छह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था,जिनमें सोनाक्षी और आयुषी का प्रदर्शन सबसे उल्लेखनीय रहा।राज्य स्तरीय चयन पर विद्यालय द्वारा दोनों छात्राओं का सम्मान किया गया। सभी ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनपद स्तरीय खेलों में पाबौ ब्लॉक के अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए। प्राथमिक वर्ग में पालीगांव के पीयूष ने 50 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान,भागवत मोंटेसरी की गुंजन ने 100 मीटर में प्रथम और 200 मीटर में द्वितीय स्थान,जबकि नौठा की आयशा ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सब-जूनियर वर्ग में एबीएम चपलोडी विद्यालय के अनमोल ने 100 और 200 मीटर में द्वितीय स्थान तथा 600 मीटर में तृतीय स्थान हासिल किया।जूनियर हाई स्कूल कलुण के मयंक नेगी ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाबौ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कुल दो स्वर्ण,पांच रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।विकासखंड पाबौ के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने समस्त छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के प्रयासों से ब्लॉक के खिलाड़ियों में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रहलाद सिंह रावत,विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्षा पूजा देवी,प्रधानाध्यापक सते सिंह भंडारी,शिक्षक चंद्र किशोर राणा,क्षमा शर्मा,क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह और जिला सहायक खेल समन्वयक प्रदीप रावत उपस्थित रहे।
Spread the love