Spread the love

पौड़ी पुलिस ने नशे के सौदागर को कीर्तिनगर के पास से दबोचा यूपी से स्मैक लाकर श्रीनगर में करता था सप्लाई

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा नशामुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए।उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2025 को रात्रि में थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत कीर्तिनगर पुल के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक पंकज सिंह रावत,निवासी-उफल्डा श्रीनगर को 5.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर वहान (स्कूटी) को सीज किया गया।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह स्मैक को रामपुर उत्तर प्रदेश से श्रीनगर में सप्लाई करने हेतु लाया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली श्रीनगर में नशा तस्करों के खिलाफ वर्ष 2025 में अबतक कुल 8 अभियोग पंजीकृत कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा नशा तस्करो के खिलाफ लगातार चैकिंग अभियान जारी है। अभियुक्त का नाम पता।पंकज सिंह रावत (उम्र 30 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत,निवासी-आंचल डेरी,उफल्डा श्रीनगर,जनपद-पौड़ी गढ़वाल,पुलिस टीम।महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट,हेड कानि.82 ना.पु.मनोज बमसुवाल-सीआईयू श्रीनगर,हेड कानि.218 ना.पु.जयप्रकाश खत्री-सीआईयू श्रीनगर,हेड कानि.हरीश सिंह-सीआईयू कोटद्वार,कानि.407 ना.पु.मनोज पण्डवाल,कानि.377 ना.पु.मुकेश आर्य-सीआईयू श्रीनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp