Spread the love

एसबीआई आरसेटी के 13 दिवसीय सीसीटीवी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।जिले के युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आयोजित 13 दिवसीय निःशुल्क सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा अलार्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस कार्यक्रम में 24 ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया,जिन्हें सीसीटीवी सिस्टम की स्थापना,रखरखाव,अलार्म सिस्टम की स्थापना,वायरिंग तकनीक,मोबाइल कनेक्टिविटी,और सर्विलांस टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषयों पर गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा बाजार संबंधी प्रैक्टिकल ज्ञान प्रदान किया गया।समापन अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी लोकपाल चन्डी प्रसाद चमोली ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और छात्रों को सीखी हुई तकनीकी जानकारी को आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया,उन्होंने कहा आज के डिजिटल युग में सीसीटीवी तकनीक एक लाभकारी व्यवसाय का माध्यम बन चुकी है। यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगा,बल्कि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा सेवाओं को मजबूत करने में भी योगदान देगा।आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह कार्यक्रम आरसेटी की स्वरोजगार सृजन पहल का हिस्सा है,जिसके तहत वर्ष भर विभिन्न कौशल-आधारित निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा,हमारा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी को कम करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षु अब स्वयं सीसीटीवी सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य शुरू कर सकते हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ 19 सितंबर को हुआ था,जिसमें रुद्रप्रयाग जिले के तीनों प्रखंडो से आए युवाओं को लक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दीपक घिडियाल द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए,जिसमें डिजिटल सिक्योरिटी,कैमरा इंस्टॉलेशन,नेटवर्किंग तथा बिजनेस मॉडल पर विस्तार से चर्चा की,कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उधमशाला के भरत सिंह बिष्ट द्वारा प्रशिक्षणार्थी को उधम शुरु करने हेतु रजिस्ट्रेशन,लाइसन्स प्रक्रिया और उधम से सम्बंधित विभिन्न बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षणार्थी आशुतोष नेगी ने कहा,यह प्रशिक्षण मेरे लिए वरदान साबित हुआ। अब मैं अपने गांव में ही सीसीटीवी बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहा हूं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ,और सभी ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी लोकपाल चन्डी प्रसाद चमोली,आरसेटी के प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत,आरसेटी के स्टाफ प्रवीण सिंह,सन्दीप पांडे,संगीता कप्रवान,और विपिन सिंह,आशुतोष नेगी, हरीश,शिवानंद,राहुल,नीरज एवम सभी प्रशिक्षणाथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp