पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60.4 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वाहन सीज
प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में नशा,मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थलीसैंण लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दैनिक सघन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान रात्रि के समय बैजरो पुल पर एक वाहन (सं.- UK08AB 0139,वेगनार) की चेकिंग की गई। इस चेकिंग के दौरान वाहन में से कुल 5 प्लास्टिक के कट्टे जिनमें कुल 60 किलो 418 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिस पर वहान चालक कपिल कुमार उम्र 24 वर्ष,निवासी-नजीबाबाद के द्वारा अवैध रूप से गांजे का परिवहन करते हुए पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। इस दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे दो अन्य साथी शिवम उम्र 29 वर्ष निवासी-पुरनपुर बढापुर बिजनौर व भूपेन्द्र सिंह निवासी-बिजनौर,रास्ते में ही रूक गये हैं। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवही करते हुए एक टीम गठित की और दोनों आरोपियों को तलाशकर मौके पर पकड़ लिया। जिसके पश्चात प्रभारी तहसीलदार धुमाकोट/बीरोंखाल को मौके पर बुलाया गया जिनके समक्ष बरामद गांजे को विधिवत सील किया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना थलीसैण पर पंजीकृत किया गया। उक्त तीनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Spread the love