Spread the love

चमोली पुलिस के शिकंजे में चरस तस्कर बैग से बरामद हुई आधा किलो काली चरस

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध चल रही सख्त मुहिम लगातार रंग ला रही है। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं सख्त मॉनिटरिंग में चमोली पुलिस की दबिश से तस्करों के हौसले पस्त हो रहे हैं और गिरफ्तारी का सिलसिला निरंतर जारी है। दिनांक 3 अक्टूबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग राकेश भट्ट के नेतृत्व में चौकी प्रभारी लंगासू उ.नि.मनोज कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ निकट यात्री शैड,सरस्वती विद्या मंदिर गौचर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान UK-12C-7020 नंबर की एक KTM मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में आते हुए दिखाई दी।पुलिस टीम ने संकेत देकर जब उसे रोका तो चालक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा,लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।पुलिस ने जब अभियुक्त अजय सिंह बमोली पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कूनी पार्था थाना थराली जनपद चमोली उम्र-21 वर्ष लगभग का बैग चेक किया तो उसके भीतर एक सफेद पॉलीथिन बरामद हुई,जिसमें काली चरस की गांठें छिपाकर रखी गई थीं। वजन नापने पर 520 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹1,00,000/-) बरामद हुई। अवैध चरस की तस्करी की पुष्टि होने पर पुलिस ने अभियुक्त को मौके से ही गिरफ्तार किया।बरामदगी के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उक्त वाहन को सीज कर किया गया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।चमोली पुलिस का संदेश नशे का धंधा करने वालों के लिए चमोली की धरती पर कोई जगह नहीं है,जो भी युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने की कोशिश करेगा,वह सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचेगा। चमोली पुलिस हर मोर्चे पर मुस्तैद है भागना मुमकिन नहीं।पुलिस टीम। उ.नि.मनोज कुमार चौकी प्रभारी लंगासू कोतवाली कर्णप्रयाग,उ.नि.सतेन्द्र बुटोला चौकी प्रभारी देवाल थाना थराली,हे.का.दीवान सिंह,का. संतोष सिंह,का.प्रफुल नौटियाल,का.राजेन्द्र पुलिस (सर्विलांस सैल)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp