रेनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर में स्काउट गाइड तृतीय शिविर का शुभारंभ छात्रों ने सीखी अनुशासन और सेवा भावना की सीख
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 5 अक्टूबर।
रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास,श्रीनगर गढ़वाल में आज स्काउट गाइड का तृतीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह और जोश के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर में प्रशिक्षक वैभव गॉड,जिला आयोजक आयुक्त,एवं प्रशिक्षक नितिन स्काउट ने छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया।शिविर में तीनों श्रेणियों-प्रवेशिका (प्रथम वर्ष),कोमल पद (द्वितीय वर्ष) और दो पद (तृतीय वर्ष)-के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को मार्चिंग ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा क्लैप करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही टेंट लगाने की विधि,समूह समन्वय और प्राथमिक चिकित्सा की मूल बातें भी विस्तार से सिखाई गईं।प्रशिक्षक वैभव गॉड ने छात्रों को बताया कि स्काउट गाइड का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व,टीम भावना और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। वहीं नितिन स्काउट ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और संकट की घड़ी में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।विद्यालय प्रबंधन ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर के आगामी दिनों में भी छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
Spread the love