Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली खानपुर पुलिस ने ग्राम मिर्जापुर में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में खानपुर पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खानपुर पुलिस ने ग्राम मिर्जापुर में कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया और उसके कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बृजेश पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर सादात थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुमित सिंह कांस्टेबल अशोक कुमार होमगार्ड राजवीर सिंह और होमगार्ड अर्जुन सिंह शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *