प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा और निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह ने कोतवाली नई टिहरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं अभिलेखों के रखरखाव पुलिस कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय मालखाना शस्त्रागार हवालात सीसीटीएनएस कार्यालय और थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक प्रविष्टियों को समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर
क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने थाने में दर्ज मामलों लंबित विवेचनाओं और अन्य प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रत्येक मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों साइबर अपराधों चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त करने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने और शांति एवं कानून व्यवस्था से संबंधित प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जनसेवा के प्रति किया प्रेरित
क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों और आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन संवेदनशीलता और जवाबदेही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है कि वह आमजन के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करे और पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखे।
पुलिस व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर
अर्धवार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करना कमियों को दूर करना अभिलेखों और संसाधनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठा रही है।
