रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में स्काउट गाइड का तृतीय शिविर छात्रों ने संस्कृति व स्वतंत्रता संग्रामियों का किया प्रदर्शन
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास में आज दिनांक 6 अक्टूबर को स्काउट गाइड का तृतीय शिविर बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षक वैभव गॉड (जिला आयोजन आयुक्त) और प्रशिक्षक नितिन स्काउट द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में तीनों श्रेणियों के छात्र-छात्राओं-प्रवेशिका (प्रथम वर्ष),कोमल पद (द्वितीय वर्ष) और दो पद (तृतीय वर्ष)-ने सक्रिय रूप से भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मार्चिंग ड्रिल,क्लैपिंग के विभिन्न तरीके,टेंट लगाने की विधि तथा प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर के द्वितीय दिवस में बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को विभिन्न राज्यों की टोली बनाकर स्वतंत्रता संग्रामियों के नाम पर अपनी टोली का नाम रखने का अवसर दिया गया। हर टोली ने उस राज्य की पारंपरिक वेशभूषा,व्यंजन और संस्कृति को दर्शाते हुए अपने टेंट को आकर्षक रूप दिया,जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और एकता के रंगों से सराबोर हो गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल रहीं,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के उप-प्रबंधक रिद्धिस उनियाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना की।अंत में सभी टोलियों के प्रमुखों को पुरस्कृत किया गया।हिंदुस्तान स्काउट गाइड की ओर से विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। अपने संबोधन में डॉ.रेखा उनियाल ने छात्रों को भविष्य में भी स्काउट गाइड के अनुशासन,सेवा भावना और सकारात्मक सोच को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।इस प्रकार रेनबो पब्लिक स्कूल में आयोजित यह शिविर न केवल विद्यार्थियों के लिए सीखने का अवसर बना,बल्कि उनमें देशभक्ति,अनुशासन और नेतृत्व की भावना को भी सुदृढ़ किया।
Spread the love