Spread the love

बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव “ZEAL-2025” का भव्य शुभारंभ होगा

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल श्रीनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव-2025 (सांस्कृतिक,साहित्यिक “ZEAL-2025”) का भव्य शुभारंभ मंगलवार को किया जाएगा। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी करेंगे।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि जील कार्यक्रम की शुरुआत के बाद स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कॉलेज परिसर में स्थापित दो गर्ल्स हॉस्टलों के मरम्मत कार्यों का शिलान्यास भी किया जाएगा।प्राचार्य डॉ.सयाना ने बताया कि इसके साथ ही बेस चिकित्सालय श्रीनगर स्थित इमरजेंसी ओ.टी.एवं ऑब्स एण्ड गायनी ओ.टी.का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में पारंपरिक गढ़भोज का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp