रुद्रप्रयाग में टोबेको फ्री यूथ कैंपेन शुरू 60 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में टोबेको फ्री यूथ कैंपेन शुरू हो गया है,आगामी 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत तंबाकू केे खतरों को लेकर आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ तंबाकू नियंत्रण अधिनियमों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।जिला सभागार में जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में आयोजित अंतरविभागीय बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राम प्रकाश द्वारा टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत आगामी 60 दिनों तक तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जन-जागृति की जाएगी।उन्होंने समस्त विभागों में तंबाकू निषेध के पोस्टर चस्पा किया जाना है व कार्यालय क्षेत्र को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाना है। समस्त विभाग अपने परिसर में कोटपा अधिनियम की धार 04 के अंतर्गत चालान अभियान चलाएंगे,400 शिक्षण संस्थानों को टोबेको फ्री एजुकेशन इंस्टिट्यूशन गाइडलान के अनुसार तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान घोषित किया जाना है,स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री कर रहे दुकानों का चालन किया जाना है,30 गांवों को तंबाकू मुक्त किया जाना है।उन्होंने पुलिस विभाग से कोटपा अधिनियम के तहत बृहद अभियान चलाने की अपील की।बताया कि कोटपा के तहत पुलिस द्वारा प्रतिनिधि किए गए चालान व एकत्र धनराशि की सूचना दैनिक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जानी है। पंचायतराज विभाग व ग्राम विकास विभाग से ग्रामीणों को संवेदनशील बनाने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक आयोजित करने व तंबाकू मुक्त ग्राम की घोषण के कार्यक्रम का आयोजन करने की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने तंबाकू निषेध को लेकर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी,डीपीआरओ प्रेम सिंह रावत,अस्टिेंट प्रोफेसर प्रमोद सिहं,एएस बिष्ट,रजनी रौथाण,डीईओ एक्साइज रमेश बंगवाल,एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट,जिला सैनिक कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी एएस बिष्ट,डीपीओ बाल विकास डाॅ.अखिलेश मिश्रा,एसडीओ यूपीसीएल रोहित चंद्रा आदि मौजूद रहे।
Spread the love