जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक संपन्न निर्यात नीति व योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशानुसार जिला उद्योग केन्द्र,कोटद्वार के सभागार में जिला स्तरीय निर्यात समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग ने की।बैठक में उद्योग निदेशालय से डॉ.दीपक मुरारी,संयुक्त निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड निर्यात नीति-2021 एवं उत्तराखण्ड स्टार्टअप नीति-2023 पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार के विभिन्न विभागों ने भी वर्चुअल रूप से सहभागिता की।भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) नई दिल्ली की उप निदेशक मनीषा झा ने फियो की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में संतोष नौटियाल,उप निदेशक,आयुष निर्यात संवर्धन परिषद्,नई दिल्ली ने आयुष उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर जानकारी दी।साथ ही अमित मोहन,सहायक निदेशक,एमएसएमई मंत्रालय,हल्द्वानी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।बैठक में स्थानीय स्तर पर उद्यमियों ने भी अपने सुझाव दिए। सिडकुल निर्माता संघ,ग्रोथ सेंटर सिगड्डी के सचिव विवेक चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए जनपद के उद्यमियों को निर्यात की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।अंत में,महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागी इकाइयों,निर्यातकों एवं निर्यात में रुचि रखने वाले उद्यमियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें निर्यात के क्षेत्र में अधिक से अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
Spread the love