Spread the love

त्योहारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पौड़ी पुलिस ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।त्योहारों की चहल-पहल बढ़ने के साथ ही जनपद में पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा जनपद में वाहनों की सघनता से चेकिंग करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की जा रही है जिसमें बस अड्डों,बाजार,भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही बैंक,एटीएम और वित्तीय संस्थानों में जाकर कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं जिसमें बैंकों और वित्तीय संस्थानों को CCTV कैमरे पूर्णतः कार्यशील रखने,कैश लेन-देन के समय सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति अनिवार्य रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि / व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को देने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp