Spread the love

स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल पौड़ी के छात्र छात्राओं के लिए नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ.आशीष गुसाईं की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ.आशीष गुसाई द्वारा आपदा और आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच थीम के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई।उनके द्वारा बच्चों को मानसिक तनाव से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया उनके द्वारा कहा गया कि वर्तमान समय में मानसिक बीमारी दुनिया भर में एक गंभीर समस्या है 90 प्रतिशत सुसाइड किसी न किसी मानसिक बीमारी के कारण होते हैं। हमे अपने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी प्राथमिकता से ध्यान रखना चाहिए मानसिक बीमारी से व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में आशाहीन महसूस करने के साथ ही मादक पदार्थों का अधिक सेवन करता है।व्यक्ति की दिनचर्या में बदलाव होने लगता है व्यक्ति ब्लड प्रेशर,मधुमेह,इम्यूनिटी में कमी,सर दर्द,नींद ना आना जैसी शारीरिक परेशानियों का सामना करता है उनके द्वारा बताया गया कि तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए सकारात्मक सोच,योग,ध्यान,प्राणायाम,एवं संतुलित दिनचर्या के साथ ही मानसिक बीमारी के प्रति जागरूक रहें उनके द्वारा कहा गया कि तंबाकू,शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहें,पर्याप्त नींद लें,खेलकूद,घर के कार्यों में बड़ी की सहायता,मोबाइल से दूरी रखे,अपने दोस्तों व परिवार जनों के संपर्क में रहने के साथ ही अपनी भावनाओं को उनसे साझा करें सक्रिय और मनोरंजक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। उनके द्वारा कहा गया कि यदि सामान्य व्यक्ति के व्यवहार में किसी भी तरह का परिवर्तन हो चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। एन.सी.डी.कंसल्टेंट स्वेता गुसाई द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में संचालित एन.सी.डी.क्लीनिक में उपलब्ध सुविधाओं के साथ ही किसी भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधित सहायता और सहयोग हेतु टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के फादर जीजो पैलाथिंकल,प्रधानाचार्य सिस्टर सौमिनी,वंदना मुदगिल,मनमोहन देवली,शकुंतला नेगी,के साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp