पशुपालन विभाग ने मेले में पशुपालकों को वितरित की उत्तम गुणवत्ता की सामग्री
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम श्रीनगर के अन्तर्गत भक्तियाना में पशुपालन विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में पशुपालकों को उत्तम गुणवत्ता का चारा बीज,मिल्क किट,कैल्शियम,मिनरल मिक्चर सहित अन्य सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य एवं उत्तम नश्ल की पशुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।भक्तियाणा में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय सहकारिता मेला कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा श्रीनगर एवं आस पास के क्षेत्रों के 35 पशुपालकों को उत्तम गुणवत्ता का चारा बीज,मिल्क किट,कैल्शियम,मिनरल मिक्सचर सहित अन्य सामग्री वितरित की है। मेले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.विशाल शर्मा ने काश्तकारों को सम्बोधित करते हुए बताया है कि इस पहल का उद्देश्य पशुपालकों के पशुओं का दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित करना व पशु स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने पशुओं में संतुलित आहार एवं उन्नत तकनीक की जानकारियां पशुपालकों को दी हैं। मेले में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्नत तकनीकों के साथ साथ पशुओं में होने वाली बिमारी व उनके बचाव के लिए सावधानियों पर विशेष जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विभाग से संबंधित चिकित्सकों व कर्मचारियों ने पशुधन को पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि एवं आर्थिकी की रीढ़ बताते हुए कहा कि पशुओं को संतुलित आहार देने से उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।उन्होंने कहा कि मिनरल सप्लीमेंट की आपूर्ति से पशु की रोग प्रतिरक्षण क्षमता व उत्पादकता दोनों बढ़ती है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.विशाल शर्मा,पशु चिकित्साधिकाटी डाॅ.उत्तम कुमार,एलइडी कलम सिंह नेगी,आशाराम उनियाल,पशुधन प्रसार अधिकारी ज्ञान प्रकाश,वेक्सीनेटर,आनन्द सिंह नेगी,गुरुदयाल सिंह,सुरेन्द्र सिंह सहित कई पशुपालक व लोग मौजूद थे।
Spread the love