Spread the love

पौड़ी पुलिस की तेजी और टीमवर्क से नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद अभियुक्त गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को कोतवाली पौड़ी पर राजस्व क्षेत्र निवासी संजय सिंह द्वारा सूचना दी गई कि उनकी भतीजी नाबालिग घर से कॉलेज के लिए गई थी,जो अभी तक घर नहीं पहुँची है। इस संबंध में कोतवाली पौड़ी में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण का राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के पर उक्त शून्य प्राथमिकी को नायब तहसीलदार पौड़ी द्वारा अपराध आवंटित कर विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु रेगुलर पुलिस को प्रेषित किया गया।प्रकरण का नाबालिग से संबंधित व गंभीर प्रवृत्ति का होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा तत्काल प्रकरण कि विवेचना थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर के सुपुर्द कर नाबालिग को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देश दिए गए।निर्गत-निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी पौड़ी तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने कुशल पतारसी-सुरागरसी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मुकदमे से संबंधित गुमशुदा नाबालिग को अभियुक्त गौरव कुमार निवासी चिन्डालू,पौड़ी के साथ बरामद किया। नाबालिग अपहृता के बयानों के आधार पर,मुकदमे में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। जिसके पश्चात अभियुक्त गौरव कुमार को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp