सीओ पौड़ी तुषार बोरा द्वारा किया गया पुलिस लाईन पौड़ी का निरीक्षण
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी तुषार बोरा द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का लाईन परिसर का भ्रमण कर विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली एवं रख-रखाव का स्थलीय परीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों,शस्त्रागार,बैरक,मेस,कम्प्यूटर कक्ष एवं सीपीसी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र सिंह खाती द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों,मशीनों एवं रेस्क्यू उपकरणों का भौतिक परीक्षण कर फायर कार्मिकों से सभी उपकरणों को क्रमवार संचालित करवाया गया। फायर स्टेशन परिसर,वाचरूम,कार्यालय एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। फायर स्टेशन में तैनात महिला एवं पुरुष कार्मिकों को मासिक टास्क के अनुसार अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों के संचालन का नियमित प्रशिक्षण कराये जाने के साथ ही किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान PPE (Personal Protective Equipment) किट,हेमलेट,ग्लव्स,बूट्स,ब्रीदिंग सेट,फायर सूट तथा अन्य रेस्क्यू उपकरण का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।दीपावली के दृष्टिगत स्टेशन प्रभारी को अधिक सतर्कता बरतने,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यापार मंडलों से समन्वय स्थापित कर फायर वाहनों के लिए स्पष्ट मार्ग सुनिश्चित करने,तथा फायर स्टेशन पर अधिकतम जनशक्ति उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
Spread the love