Spread the love

आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए 13 व 14 मई को चयन ट्रायल्स

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपद पौड़ी में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चयन ट्रायल्स आगामी 13 व 14 मई को आयोजित होंगे।क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि राँसी स्टेडियम पौड़ी में फुटबॉल (बालक/बालिका),एथलेटिक्स (बालक/बालिका),बैडमिंटन (बालक/बालिका) एवं क्रिकेट (बालक वर्ग) की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में बॉक्सिंग (बालक/बालिका),हॉकी (बालिका) तथा वॉलीबॉल (बालक) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 जुलाई,2025 को 12 वर्ष से कम तथा 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा,जिसमें पासपोर्ट साइज फोटो,आयु प्रमाण पत्र,स्थायी निवास प्रमाण पत्र,चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र तथा उत्तीर्ण की गयी कक्षा का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp