थलीसैंण क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण वन्यजीवों से सुरक्षा पर दिया जोर
प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ.धन सिंह रावत सोमवार को पूरे दिन थलीसैंण क्षेत्र के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया,जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जंगली जानवरों से ग्रामीणों को होने वाले नुकसान को रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपने दौरे की शुरुआत करते हुए डॉ.धन सिंह रावत ने उपजिला चिकित्सालय थलीसैंण हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति,पहुंच मार्ग,जल एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है ताकि आम जनता को उपचार के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।इसके उपरांत मंत्री ने राजकीय चिकित्सालय थलीसैंण पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।डॉ.रावत ने इसके बाद राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण का भी दौरा किया,जहां उन्होंने निर्माणाधीन छात्रावास,खेल मैदान,बाउंड्री वॉल सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।थलीसैंण प्रवास के दौरान मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की,जिसमें क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों की सुरक्षा,फसल एवं पशुधन की रक्षा,तथा राहत व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया गया।डॉ.रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाए तथा ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने विकासखंड थलीसैंण में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में भाग लिया।कार्यक्रम में प्रधानगण,क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र निर्माण के अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया डॉ.धन सिंह रावत ने थलीसैण ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कैन्यूर-थलीसैण पेयजल पम्पिंग योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया।उन्होंने कहा यह योजना श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है,जिसके पूर्ण होने पर एक विस्तृत ग्रामीण क्षेत्र को शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चल रहे पेयजल संकट से भी मुक्ति मिलेगी।इस महत्वपूर्ण योजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।डॉ.रावत ने विकासखण्ड थलीसैंण में आयोजित बी.डी.सी.बैठक में प्रतिभाग कर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुँचे और हर गाँव,हर परिवार अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करे। शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,आजीविका और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार जनप्रतिनिधि पार्टी से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार से ही क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सकती है।उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाएं।आज के कार्यक्रमों में मौजूद भाजपा पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि जो भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं,वे सरकार और संगठन के तालमेल पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा सेवा,समर्पण और राष्ट्रहित पर आधारित है,और प्रत्येक कार्यकर्ता को 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक विजय के लिए अभी से जुट जाना चाहिए।कार्यक्रम में प्रमुख सुनीता रावत,जिला पंचायत सदस्य रजनी रावत,नरेंद्र रावत,मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,नवीन जोशी,सुरेंद्र सिंह नेगी,अंजली जोशी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे गणेश भट्ट,जिला महामंत्री,भाजपा,पौड़ी गढ़वाल।
Spread the love