क्विक रिस्पांस फायर सर्विस ने जलते सिलेंडर को घर से निकाला जान-माल का नुकसान होने से रोका
प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।आज दोपहर,शोणी देवी निवासी देवर खडोरा ने फायर सर्विस को सूचना दी कि उनके रसोई गैस सिलेंडर से खतरनाक तरीके से गैस लीक हो रही है और रेगुलेटर के पास आग भड़क उठी है।फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम के जवानों ने बिना किसी देरी के घटनास्थल पर प्रवेश किया।उन्होंने देखा कि आग सिलेंडर से शुरू होकर रसोई में फैल सकती थी। स्थिति की नाजुकता को समझते हुए टीम ने सबसे पहले घर के भीतर जमा हो रही गैस के खतरों को कम करने के लिए वेंटिलेशन सुनिश्चित किया।जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,जलते हुए रेगुलेटर को हटाकर,आग लगे सिलेंडर को अत्यंत सावधानी से घर के बाहर सुरक्षित खुले स्थान पर पहुँचाया।सिलेंडर बाहर निकालने के बाद,आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया और लीक को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया।फायर सर्विस की यह तत्काल और साहसी कार्रवाई स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई।फायर सर्विस ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर के इस्तेमाल में लापरवाही न बरतें। उन्होंने निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण नियम बताए:गंध महसूस हो:तुरंत रेगुलेटर बंद करें और सभी दरवाजे-खिड़कियां खोल दें।स्विच न छुएं:किसी भी बिजली के उपकरण (लाइट,पंखा) को न चलाएं/बंद करें।तुरंत कॉल करें:बिना घबराए फायर सर्विस को 112 पर सूचित करें।
Spread the love