हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।केन्द्रीय सतर्कता आयोग के आह्वान पर 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आज कुलपति सचिवालय में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो.एम.एम.सेमवाल ने सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।इस अवसर पर प्रो सेमवाल ने बताया कि यह पहल विश्वविद्यालय समुदाय में ईमानदारी,नैतिक मूल्यों और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर फोटो स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि मांगी गई है,जिसका विषय प्रेरणादायक ईमानदारी अल्प परिचित व्यक्तियों की कथाएँ। है। यह प्रतियोगिता मुख्य सतर्कता अधिकारी कार्यालय द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज और विश्वविद्यालय समुदाय में ईमानदारी,निष्ठा एवं पारदर्शिता के वास्तविक उदाहरणों को पहचानना और प्रेरक कहानियों के माध्यम से सत्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करना है।इसी क्रम में विश्वविद्यालय के टिहरी तथा पौड़ी परिसरों में भी सतर्कता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। डॉ.बी.जी.आर.परिसर,पौड़ी तथा एस.आर.टी कैंपस टिहरी में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।इस अवसर पर प्रभारी कुलपति प्रो.एन.एस.पंवार,अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुंसाई,सकायाध्यक्ष प्रो.मंजुला राणा,प्रो.हरभजन चौहान,प्रो.वाई.एस.फर्स्वाण,उप सतर्कता अधिकारी प्रो.महेन्द्र बाबू,प्रो.गुड्डी बिष्ट,प्रो.हेमवती नंदन,तथा प्रो.एम.सी.सती प्रो.जेपी मेहता,प्रो.मंजू पांडे,प्रो.गुड्डी विष्ट,डाॅ.एस.एस विष्ट,डाॅ.कपिल पंवार डाॅ.ममता आर्य,उपसचिव अनीस,शिक्षेणेत्तर कर्मचारी अध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण तथा शिक्षेणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिक्षेणेत्तर कर्मचारियों को भी शपथ दिलाई गई।
Spread the love