Spread the love

जखोली में आयोजित पांच दिवसीय कृषि मेला का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन मेले में लक्की ड्रा भी रहा आकर्षक

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली मुख्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन सोमवार को मेला समिति द्वारा लक्की ड्रा के माध्यम से स्कूटी और स्मार्ट टीवी सहित कई अन्य ईनाम भी विधायक भरत सिंह चौधरी के हाथों विजेताओं को वितरित किए गये। इससे पहले विधायक भरत सिंह चौधरी,प्रमुख विनीता चमोली,पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल,पूर्व प्रमुख प्रोफेसर महावीर नेगी,अर्जून गहरवार आदि ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारंभ किया है। इस मौके पर लोक कलाकार रोहित चौहान व प्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंढियाल ने गढ़वाली लोकगीत एवं नंदा के जागर से दर्शकों को देर शाम तक सम्मा बांधे रखा। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। वहीं मेला समिति ने प्रतिभागियों एवं विभागीय स्टालों के प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। जखोली में आयोजित पांच दिवसीय मेले के अंतिम दिवस बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि स्थानीय मेले सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया है।उन्होंने मेला समिति को विधायक निधि से ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं मेला संरक्षक व पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल एवं ब्लाक प्रमुख विनीता चमोली,ज्येष्ठ उप प्रमुख नवीन सेमवाल,कनिष्ठ उप प्रमुख राजेन्द्र सिंह रावत ने पांच दिवसीय कृषि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिथियों एवं स्थानीय जनता के साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।उन्होंने मेले में शानदार प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों के साथ ही सभी विभागों के प्रभारी व ब्लाक कार्यालय के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी,बीपी सिंह,नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर,भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा,प्रबंधक ललिता भट्ट,प्रधान व नागेन्द्र इंका के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राणा,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कविन्द्र सिंधवाल,भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भण्डारी,पूर्व प्रधानाचार्य रतनमणी काला,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,बीडीओ सुरेश शाह,कुलेन्द्र राणा,प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भंडारी,नागेन्द्र इंका बजीरा प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़,पूर्व प्रधान कपिल राणा,संजयपाल नेगी,प्रधान अजय पुण्डीर,डाॅ.जगदम्बा चमोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गिरीश बडोनी,कालीचरण रावत व दीपक भट्ट संयुक्त रूप ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp