अनुभवी IPS अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार ने संभाली चमोली SP की कमान
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस में एक नई ऊर्जा और नेतृत्व का संचार करते हुए,सुरजीत सिंह पंवार (IPS) ने आज विधिवत रूप से जनपद चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।सुरजीत सिंह पंवार वर्ष 2024 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं।अपनी नियुक्ति से पूर्व,वह पुलिस अधीक्षक,एटीसी (SP,ATC) जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत,उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
