बद्रीनाथ में ईमानदारी की मिसाल: होमगार्ड जवानों ने लौटाया श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन
प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बद्रीनाथ तप्त कुंड परिसर में एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन छूट गया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड दिगम्बर सिंह और गोविंद लाल को वह फोन मिला। दोनों जवानों ने पूरी ईमानदारी और तत्परता दिखाते हुए फोन के स्वामी की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद उन्होंने संबंधित श्रद्धालु को खोज निकाला और फोन उन्हें सकुशल लौटा दिया। श्रद्धालु ने दोनों होमगार्ड जवानों की ईमानदारी,कर्त्तव्यनिष्ठा और मानवता की भावना के लिए आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की।
