नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां डीएम-एसपी ने कुरुड़ सिद्धपीठ में की पूजा-अर्चना और बैठक
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली 1 नवम्बर को विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा की सुरक्षा और सुचारू संचालन को लेकर आज जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कुरुड़ स्थित सिद्धपीठ मां नंदा राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आगामी यात्रा के सफल संचालन की कामना की।अधिकारियों के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।पूजा के उपरांत डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर में गौड़ पुजारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजजात समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधन की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।इस दौरान यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं,सुरक्षा,आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि चमोली पुलिस यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करेगी,जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और परंपराओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा जाएगा।बैठक में प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर सहयोग और जनभागीदारी पर भी विशेष जोर दिया,ताकि नंदा देवी राजजात यात्रा को एक ऐतिहासिक और यादगार रूप दिया जा सके।
Spread the love