Spread the love

कोटद्वार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन लाख की स्मैक बरामद नशा तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद भर में नशा,मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हांसिल की है।निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी।इस चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक दिल्ली फार्म कोटद्वार के पास एक व्यक्ति राहुल रावत निवासी-गिवांई स्रोत के कब्जे से कुल 10.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता अभियुक्त,अभियुक्त राहुल रावत पुत्र जसवंतसिंह रावत निवासी मकान नंबर 71 गिवंई स्रोत कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp