Spread the love

चमोली: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई पुलिस चला रही विशेष अभियान

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली जनपद में यातायात निदेशालय,उत्तराखण्ड द्वारा जारी 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशों पर पुलिस सक्रिय रूप से अभियान चला रही है।इस दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने,बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन संचालन,मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग,ट्रिपल राइडिंग तथा मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों और यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। इसके अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है और उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे जा रहे हैं।चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा और सड़क सुरक्षा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp