कोटद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹4.5 लाख की 15.40 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर तस्कर गिरफ्तार 12 एनडीपीएस मामले दर्ज
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को गति प्रदान करते हुए,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्गत निर्देशों के अनुपालन में,जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस एवं CIU टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 11 नवंबर 2025 को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शंकर डेयरी,बीईएल रोड कोटद्वार के पास एक संदिग्ध युवक को रोका।तलाशी के दौरान युवक रोहित जोशी, निवासी कोटद्वार,के पास से 15.40 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है,जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ का विवरण पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं स्मैक का सेवन करने का आदी है और इस बार वह स्मैक को बरेली (उत्तर प्रदेश) से लाकर कोटद्वार क्षेत्र में छात्रों और फैक्ट्री कर्मियों को बेचने की फिराक में था,जिससे उसे आर्थिक लाभ हो सके। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
रोहित जोशी पुत्र स्वर्गीय हीरा वल्लभ जोशी,निवासी-मानपुर कोटद्वार।
Spread the love