पौड़ी कारागार में स्वास्थ्य विभाग व विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त चिकित्सा शिविर 44 बंदियों की जांच और सुविधाओं का लिया जायजा
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग और विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कारागार पौड़ी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सचिव डालसा नाजिश कलीम द्वारा जिला कारागार में टीबी,एड्स,हेपेटाइटिस के मरीजों की जानकारी ली गई उन्होंने कहा कि यहां पर हेपेटाइटिस की जांच अवश्य की जाए इसके अतिरिक्त महिला चिकित्साधिकारी प्रत्येक 15 दिन में श कारागार में महिला कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विजिट करें। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला द्वारा जिला कारागार स्थित चिकित्सालय तथा औषधि कक्ष में मेडिसिन स्टॉक रजिस्टर,कैदियों की स्वास्थ्य जांच पंजिका का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मौजूद स्टाफ को हर समय इमरजेंसी ट्रे तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया व कहा कि एक्सपायर होने वाली दवाओं की सूची 6 माह पूर्व उपलब्ध करा दी जाए जिससे समय पर दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उनके द्वारा जेल अधीक्षक द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर तथा बायोमेडिकल वेस्ट की व्यवस्था करने हेतु कर्मियों को निर्देशित किया।उनके द्वारा जेल प्रबंधन को टेलीमेडिसिन की जानकारी दी गई। चिकित्सा शिविर में 44 निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई।इस दौरान जेल अधीक्षक डी.पी.सिन्हा,डॉ.शशांक उनियाल,रिटेनर कुसुम नेगी,स्वेता गुसाईं,प्रीती,एकता,संजय,आदि मौजूद रहे।
Spread the love