ऑपरेशन मर्यादा: लक्ष्मणझूला में गंगा तटों पर हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में धार्मिक स्थलों और खुले स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में गंगा तटों पर अनुशासनहीनता फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में चार विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें गरुड़चट्टी,फूलचट्टी,मोहनचट्टी और चीला बैराज क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। अब तक पुलिस ने खुले स्थानों और गंगा तटों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पैथवाल ने कहा कि हुड़दंगियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और चिन्हीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। पुलिस टीमों में उप निरीक्षक राजेश असवाल,अमित भट्ट,सुरेंद्र सिंह,भानु प्रताप सिंह,विनोद चमोली तथा हेड कांस्टेबल रविन्द्र भोज,चंद्रशेखर,नरेश पंवार,राजीव कवि,देवेंद्र,विनोद और लक्ष्मण सिंह शामिल हैं।
Spread the love