Spread the love

कर्णप्रयाग पुलिस ने खोया बैग ढूंढकर सुरक्षित लौटाया

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।कर्णप्रयाग की नीलम नेगी कल 20 नवंबर 2025 को सुभाष नगर से गौचर जा रही थीं। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका एक महत्वपूर्ण बैग सवारी गाड़ी में छूट गया। बैग में आवश्यक सामान होने के कारण नीलम नेगी काफी परेशान हो गईं। मामले की सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग पुलिस ने इसे मानवीय दृष्टि से गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना कर्णप्रयाग की टीम-अपर उपनिरीक्षक राजीव कुमार,हेड कांस्टेबल राम लाल और पीआरडी सरिता-को बैग खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस टीम ने गाड़ी के रूट और प्राप्त जानकारी के आधार पर तलाश शुरू की और कम समय में ही बैग का पता लगा लिया। बैग को कमेडा से सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया।आज 21 नवंबर 2025 को पुलिस ने बैग नीलम नेगी को सही सलामत वापस सौंप दिया। अपना सामान लौटने पर नीलम नेगी ने कर्णप्रयाग पुलिस की तत्परता,ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp