पौड़ी पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 10 मई2025 को वादनी उषा देवी निवासी बिहार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी संबंधी शिकायत थाना लक्ष्मणझूला पर दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला पर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा उक्त प्रकरण में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को तत्काल टीम गठित कर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निर्गत-निर्देशों के अनुपालन में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार अथक प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त विष्णु गोस्वामी को दिनांक 25 नवंबर 2025 को चीला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता अभियुक्त,विष्णु गोस्वामी पुत्र राजेश गोस्वामी,निवासी-ग्राम बरोनकला दतिया,मध्य प्रदेश।पुलिस टीम,महिला उप निरीक्षक दीक्षा सैनी,अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर,आरक्षी चंद्रपाल,महिला आरक्षी लता।
Spread the love