रुद्रप्रयाग में उपप्रभागीय वनाधिकारी जिला सूचना अधिकारी और जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज विकासखण्ड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत बावई,राजस्व उप-निरीक्षक क्षेत्र मयकोटी स्थित खलियाणी पंचायत चौक में सरकार जनता के द्वार तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग देवेंद्र सिंह पुंडीर,जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.दीपा तिलारा ने की। ग्रामीणों ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने सर्वप्रथम सभी को आज संविधान दिवस होने के उपलक्ष्य में संविधान की उद्देशिका का वाचन तथा संविधान की शपथ दिलाई। स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर जनता दरबार कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा कुल 16 समस्याएं रखी गईं,जिनमें से 6 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभागों को अग्रसारित/ प्रेषित किया जाएगा। ग्राम पंचायत बावई के ग्रामीणों ने अपनी समस्या दर्ज करते हुए बताया कि गांव में जंगली जानवरों जैसे बंदरों लंगूर सुअरों से ग्रामीणों में भय का माहौल है तथा खेती को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है,उक्त समस्या के निवारण हेतु गांव में पेड़ कटान तथा कृषि हेतु भूमि तथा खेतों पर घेर बाड़ लगाना अति आवश्यक है। उक्त समस्या पर उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर इस क्षेत्र में बंदर पकड़ने हेतु टीम भेजने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया,ग्रामीण गुमान सिंह चौहान ने अवगत कराया की गोग़ना में पुश्ता विगत कई समय से क्षतिग्रस्त है जिसका पुनःनिर्माण करना आवश्यक है इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान शालिनी देवी ने गाँव की प्रमुख मांगों में राजकीय इंटर कॉलेज बावई में कला वर्ग की शुरुआत,पेयजल आपूर्ति के लिए नया टैंक,क्षतिग्रस्त मिलन केंद्रों का नवीनीकरण,सिद्धपीठ मोहल्ला को मोटर मार्ग से जोड़ने,चोपता-तिलवाड़ा सड़क पर क्षतिग्रस्त पुस्तों की मरम्मत,जंगली जानवरों से फसल बचाने के उपाय और शिवालय में शौचालय निर्माण शामिल किए। त्वरित निस्तारण पर बल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपप्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मौके पर कुछ शिकायतों को निस्तारित किया गया जबकि शेष शिकायतों को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों प्रेषित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है और प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना और जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशानुसार इस प्रकार के जनता दरबार का उद्देश्य है कि दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं को सुनना और त्वरित निस्तारण करना। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जनपद के समग्र विकास और जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर है। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शालिनी देवी,पूर्व प्रधान बावई देवेश्वरी राणा,जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ.दीपा तिलारा,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रजनी गोस्वामी,परियोजना सहायक होम्योपैथिक सुभाष सिंह चौहान,ग्राम पंचायत बवाई के वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love