Spread the love

पीपलकोटी मायापुर में खड़े दो वाहनों में भीषण आग पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।पीपलकोटी मायापुर में बुधवार रात खड़े दो वाहनों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। देर रात चौकी पीपलकोटी और फायर सर्विस गोपेश्वर को सूचना मिली तो पुलिस बल और फायर सर्विस की टीम फायर टेंडर के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।टीमों ने मौके पर देखा कि वाहन संख्या UK04PA0987 टेंपो ट्रैवलर और UK11TA3870 पूरी तरह लपटों में घिरे हुए थे। आग तेजी से फैल रही थी जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और जनहानि होने से बच गई। टेंपो ट्रैवलर चालक सुनील कुमार ने बताया कि वह कुंवारी पास से ट्रैकिंग टीम को वापस ऋषिकेश ले जा रहे थे और रात में पीपलकोटी मायापुर में रुके थे।दूसरे वाहन के चालक महेंद्र सिंह स्थानीय निवासी हैं और एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। चौकी पीपलकोटी पुलिस आग लगने के कारणों की गंभीर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp