गोपेश्वर मंडल रोड पर वाहन खाई में गिरा पुलिस की तत्परता से तीन युवक सुरक्षित
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।गोपेश्वर में दिनांक 03 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 23:35 बजे थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि मंडल रोड स्थित गैस गोदाम के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पाते ही थाना गोपेश्वर से पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा।मौके पर वाहन संख्या UK07 FC 8150 (Renault Kiger) सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ मिला। स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों युवक अभय शाह (24 वर्ष) पुत्र अजय शाह,सचिन (21 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी और शशांक (21 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह पुंडीर निवासी मंदिर मार्ग गोपेश्वर को हल्की चोटें आई।पुलिस ने उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा।
Spread the love