अनसूया माता मेले में चमोली पुलिस ने नशा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाकर सुरक्षित माहौल बनाने की पहल की
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति और साइबर अपराध जागरूकता अभियान के तहत 04 दिसंबर 2025 को थाना गोपेश्वर पुलिस और SOG चमोली की संयुक्त टीम ने मण्डल क्षेत्र में आयोजित अनसूया माता मेले के मार्ग पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।मेले में भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं,ग्रामीणों और युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और साइबर ठगी के बदलते तरीकों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि नशा व्यक्ति,परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है और ऑनलाइन ठगी में फर्जी कॉल,लिंक,QR कोड या नौकरी/लोन/इनाम के नाम पर धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है। टीम ने लोगों को किसी भी अनजान लिंक,OTP, UPI रिक्वेस्ट या संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने और किसी ठगी की स्थिति में 1930 पर तुरंत सूचना देने की सलाह दी। जागरूकता पम्पलेट वितरित करते हुए लोगों को नशा मुक्त चमोली सुरक्षित चमोली के संकल्प से जोड़ा गया। पुलिस ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया कि वे नशे से दूर रहें,खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ें और साइबर अपराधियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमजाल से सतर्क रहें। चमोली पुलिस का यह अभियान केवल मेले में आए लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं था,बल्कि आमजनमानस के साथ सतत संवाद स्थापित कर मेले को अधिक सुरक्षित,सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Spread the love