चमोली पुलिस ने जनपदव्यापी सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में 04 दिसंबर 2025 को जनपद चमोली में व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की निगरानी क्षेत्राधिकारी चमोली मदन सिंह बिष्ट और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने की। पुलिस टीमों को विशेष रूप से सीमावर्ती प्रवेश बिंदुओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत गैरसैंण,ग्वालदम,मंडल और गौचर सहित समस्त थाना क्षेत्रों में गहन चेकिंग की गई। टीमों को संयुक्त रूप से तैनात किया गया ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और संदिग्ध व्यक्तियों की सत्यापन,अवैध शस्त्रों,एनडीपीएस पदार्थों,विस्फोटक सामग्री,अवैध शराब और वन्य जीव सामग्री की रोकथाम करना था। इसके साथ ही बिना वैध कागजात खनन सामग्री,संदिग्ध या चोरी की वाहन जांच और एमवी एक्ट के उल्लंघनों की भी गहन जांच की गई। एसपी चमोली ने कहा कि जनपद की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह व्यापक चेकिंग अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों पर सतर्क निगरानी सुनिश्चित कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने में यह कार्रवाई निर्णायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह चेकिंग और अधिक सख़्ती,बेहतर समन्वय और उच्च स्तर की सतर्कता के साथ निरंतर जारी रहेगी,ताकि जनपद में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति और मजबूत बनी रहे।
Spread the love