Spread the love

चमोली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाकेबंदी के दौरान 963 ग्राम चरस बरामद सप्लायर और खरीदार दोनों गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में नशा तस्करों पर लगातार चल रहे अभियान के तहत थाना थराली पुलिस ने 4 दिसंबर को नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी चोट की है।पुलिस ने 963 ग्राम अवैध चरस के साथ सप्लायर और खरीदार दोनों को गिरफ्तार कर नशे के व्यापार को बड़ा झटका दिया।थाना थराली पुलिस टीम देवाल तिराहा क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन संख्या UK11 TA 1029 (बोलरो) को रोका गया। वाहन चालक पंकज सिंह निवासी ग्राम घेस,थाना थराली पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो पीछे की डग्गी में बैग से टेप में लिपटा एक पैकेट मिला,जिसमें 963 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।बरामदगी पर थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज किया गया। पूछताछ में पंकज ने चरस ऋषिकेश निवासी प्रीतम पंवार के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि डिलीवरी के लिए उसे पचास हजार रुपये दिए गए थे।तकनीकी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रीतम पंवार को भी ट्रेस कर लिया। पूछताछ में उसने चरस खरीदने और भुगतान की पुष्टि की। इसके बाद उसे मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। नए कानून में मादक पदार्थों की खरीद,बिक्री और परिवहन पर कठोर दंड का प्रावधान है।चमोली पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया,अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह,अपर उपनिरीक्षक दौलत सिंह,कॉन्स्टेबल नीतीश,कॉन्स्टेबल खुशहाल,कॉन्स्टेबल राकेश,होमगार्ड राकेश,होमगार्ड दीवान,होमगार्ड गुड्ड,पीआरडी रमेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp