पौड़ी पुलिस का लक्ष्मणझूला रतापानी में सघन सत्यापन अभियान रिसॉर्टों में अनियमितताओं पर 30,000 रुपये का चालान
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पौड़ी जनपद में सुरक्षा और सत्यापन अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। निर्देशों के अनुसार 6 दिसंबर 2025 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने रतापानी क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया,जिसमें लगभग 30 रिसॉर्टों की विस्तृत जांच की गई।पुलिस टीमों ने दस्तावेज़,स्टाफ एवं आगंतुकों का सत्यापन,सुरक्षा मानकों की स्थिति और रिसॉर्टों में रखे गए अभिलेखों की पड़ताल की। जांच के दौरान कई रिसॉर्ट संचालकों द्वारा कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराए जाने,रिकॉर्ड अद्यतन न होने और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की गई।अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस एक्ट के तहत कुल 30,000 रुपये का चालान किया गया। साथ ही सभी रिसॉर्ट प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि,वे अपने सभी कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराएं,आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड सही और अद्यतन रखें,सभी सुरक्षा मानकों व कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें,सभी आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख हमेशा उपलब्ध रखें,पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Spread the love