थाना पथरी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, सुरक्षा और सहायता का दिया भरोसा
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिले में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए थाना पथरी पुलिस ने 6 दिसंबर 2025 को विशेष बैठक आयोजित की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्गों के घरों पर जाकर उनका हाल-चाल जाना और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान पुलिस टीम ग्राम दिनारपुर स्थित वृद्धा आश्रम भी गई,जहां निवासरत बुजुर्गों की समस्याएं सुनी गईं। आश्रम के संचालकों एवं वृद्धजनों से संवाद करते हुए सुरक्षा,चिकित्सकीय सुविधाओं और पेंशन योजनाओं की जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए थाना,112 कंट्रोल रूम एवं बीट कांस्टेबल के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए। थाना पथरी पुलिस ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे वरिष्ठजनों का सम्मान करें और समय पर उनकी सहायता सुनिश्चित करें।
Spread the love