Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 12 दिसंबर को पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार संजय चौहान ने यातायात पुलिस लाइन,कमल दास कुटिया,हरिद्वार का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने गार्ड,स्टोर,कार्यालय,भोजनालय सहित सभी सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इसके साथ ही यातायात के समस्त अभिलेखों और सीज वाहनों का मिलान भी किया गया। सलामी गार्ड,स्टोर और मेस के रख-रखाव की पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।निरीक्षण के बाद यातायात कर्मियों का सम्मेलन लिया गया और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। अधिकारी और कर्मियों द्वारा VIP ड्यूटी और अन्य जिम्मेदारियों में की जा रही मेहनत की सराहना की गई और भविष्य में भी शालीनता और मेहनत से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp