प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सामाजिक न्याय और समान अवसर को बढ़ावा देने के लिए समाज कल्याण विभाग,उत्तराखंड ने आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए तीन माह की नि:शुल्क सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा कोचिंग शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर तैयारी उपलब्ध कराना है ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी उत्तराखंड का मूल निवासी हो,परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से अधिक न हो और अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हो या स्नातक तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हो। तीन माह के इस प्रशिक्षण में छात्रों को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सभी विषयों की कक्षाएं,उत्तर पत्र लेखन अभ्यास,विशेषज्ञों द्वारा सेशन,समसामयिक मामलों पर विशेष कक्षाएं और साप्ताहिक टेस्ट श्रृंखला प्रदान की जाएगी। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न,समय प्रबंधन और विषय समझ विकसित करने में सहायक होगा। समाज कल्याण विभाग की यह पहल पर्वतीय जिलों के प्रतिभावान छात्रों को मुख्यधारा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न सिर्फ मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि प्रशासनिक सेवाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट socialwelfare.uk.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या प्रोफेसर एम एम सेमवाल से 9719831983 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Spread the love