प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली पुलिस ने दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर टाटा कंपनी के चोरी हुए ACSR Moose Conductor बिजली के तार और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 8 दिसंबर को अरुण बासकण्डी निवासी विशाल ने थाना पोखरी में तहरीर दी थी कि हापला–गोपेश्वर रोड पर बामनाथ के आगे रखे कीमती तार अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। ये तार टीएचडीसी पीपलकोटी परियोजना के निर्माण कार्य में उपयोग होने थे। इस पर थाना पोखरी में मुकदमा दर्ज किया गया। अगले दिन 9 दिसंबर को सतेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी त्रिशूला ने तहरीर देकर बताया कि पीएनबी बैंक त्रिशूला से आगे देवखाल के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अपाचे संख्या UK 07DA 6127 अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर भी थाना पोखरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने त्वरित अनावरण के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रुकम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस व मुखबिरों की सूचना के आधार पर कोटद्वार,हरिद्वार व उत्तर प्रदेश के अकबराबाद में दबिशें दीं।कार्रवाई के दौरान पुलिस को सफलता मिली और दोनों चोरी की घटनाओं के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र नफीस निवासी अकबराबाद जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने तीन साथियों के साथ लगातार तार चोरी कर रहा था। चोरी के दौरान पुलिस की आहट मिलने पर उनकी पिकअप गाड़ी मौके पर ही बंद हो गई,जिसके बाद वे गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घर जाने के लिए उन्होंने त्रिशूला क्षेत्र से मोटरसाइकिल भी चोरी की और बाद में नंदप्रयाग–सेकोट के बीच झाड़ियों में छिपा दी। अभियुक्त की निशानदेही पर मोटरसाइकिल और चोरी हुए तार बरामद कर लिए गए हैं।सलीम आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ थाना नगीना उत्तर प्रदेश में भी चोरी का अभियोग दर्ज है। अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरोह के अन्य तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस टीम,उपनिरीक्षक रुकम सिंह,अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह,हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला,कांस्टेबल भरत टोलिया,कांस्टेबल आशुतोष तिवारी,कांस्टेबल राजेन्द्र रावत।
Spread the love