प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कोतवाली लक्सर क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 15 और 16 दिसंबर की मध्यरात्रि को लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह निवासी सिमली,वार्ड नंबर दो,कोतवाली लक्सर और रोशन उर्फ जगवीर निवासी ढाढेकी,कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शमशेर खां,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,कांस्टेबल अनुप पोखरियाल और होमगार्ड महावीर शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कोतवाली लक्सर क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 15 और 16 दिसंबर की मध्यरात्रि को लक्सर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह निवासी सिमली,वार्ड नंबर दो,कोतवाली लक्सर और रोशन उर्फ जगवीर निवासी ढाढेकी,कोतवाली लक्सर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शमशेर खां,हेड कांस्टेबल मनोज मिनान,कांस्टेबल अनुप पोखरियाल और होमगार्ड महावीर शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।