प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 22 और 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने श्रीराम महाकाल प्रॉपर्टीज के सीमेंट गोदाम के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र प्रेम कुमार निवासी पुंडरी खुर्द नांगल बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रावली महदूद,थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था।आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Spread the love
प्रदीप कुमार सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 22 और 23 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि सिडकुल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने श्रीराम महाकाल प्रॉपर्टीज के सीमेंट गोदाम के पीछे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र प्रेम कुमार निवासी पुंडरी खुर्द नांगल बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह रावली महदूद,थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था।आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।