प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली और पौड़ी जनपद की सीमा पर स्थित सुरम्य गांव पुनगाँव इन दिनों भक्ति,आस्था और पौराणिक परंपराओं के रंग में रंगा हुआ है। यहां आयोजित नौ दिवसीय दिव्य एवं भव्य पौराणिक पांडव नृत्य महोत्सव में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार विशेष रूप से शामिल हुए। पुनगाँव में लगभग 47 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया गया है,जो 28 दिसंबर तक चलेगा। इस ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत पुनगाँव के प्रधान विनोद नेगी,महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत किया गया।ग्रामीणों ने बैज अलंकरण कर उन्हें सम्मानित किया तथा शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा कि पुनगाँव में इतने वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन होना गर्व की बात है। पहाड़ की पौराणिक परंपराएं और लोक संस्कृति ही यहां की असली पहचान हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य भल्सों वार्ड बिसम्बरी देवी,जिला पंचायत सदस्य टीला वार्ड डॉ.शिवचरण नौडियाल,संस्कृत विद्वान मायाराम नौडियाल,एडवोकेट देवेन्द्र नेगी,टीका प्रसाद मैखुरी, सूबेदार हरिमोहन नेगी,ग्राम प्रधान विनोद नेगी,पूर्व प्रधान रेवत सिंह नेगी,सात गांवों के प्रधान,प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग राकेश भट्ट,वरिष्ठ उपनिरीक्षक गैरसैंण सुमित खुगशाल,चौकी प्रभारी आदिबद्री लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता के साथ पुलिस अधीक्षक ने अपने पेशेवर दायित्वों का भी निर्वहन किया।पुनगाँव चमोली और पौड़ी की सीमा पर स्थित होने के कारण उन्होंने जनपद सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा नौटी चौकी का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया। यह चौकी सामरिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है,विशेषकर आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए। निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। भाजपा जिलामंत्री अरुण मैठाणी,जयवीर पँवार,राजेन्द्र भण्डारी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों से राजजात यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं। साथ ही स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का अनुभव और सहयोग पुलिस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Spread the love