Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में नशामुक्त अभियान के तहत जनपद में नशा,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी एवं ड्रग्स की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से नशीले पदार्थों एवं शराब का क्रय-विक्रय करने तथा होटलों में शराब पीने-पिलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि में होटल एवं ढाबों पर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान श्रीकोट स्थित निर्वाणा रेस्टोरेंट के संचालक योगेन्द्र सिंह रावत,निवासी श्रीकोट,द्वारा अपने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पाया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर होटल संचालक को आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। और अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर (H.S.) है,जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम,वरिष्ठि उपनिरीक्षक जगमोहन सिह रमोला,उपनिरीक्षक राजेश असवाल,मुख्य आरक्षी 127 नापु.हरीश लिंगवाल,मुख्य आरक्षी 241 नापु.विनीत पंवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp