Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।चमोली जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चमोली पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद भर में नशे के सौदागरों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। कार्यभार संभालने के बाद से ही पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के खिलाफ स्पष्ट नीति अपनाते हुए एसओजी और सभी थाना प्रभारियों को युवाओं को बर्बाद करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र राणा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत के नेतृत्व में कोतवाली ज्योतिर्मठ और एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ग्रीफ टीसीपी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 07.24 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रुपेश पंवार पुत्र गोपाल सिंह पंवार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पाखी ज्योतिर्मठ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ में मुकदमा अपराध संख्या 42/2025 अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। चमोली पुलिस जनसुरक्षा और नशा मुक्त समाज की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। पुलिस टीम का विवरण,उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल,कांस्टेबल दीपक भंडारी
कांस्टेबल चेतन,हेड कांस्टेबल दीपक कुकरेती स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप,कांस्टेबल आशुतोष तिवारी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp